
श्याम तेरे ही भरोसे
श्याम तेरे ही भरोसे,
मेरा परिवार है,
बेसहारो का सहारा,
तेरा दरबार,
तेरी है शान निराली,
खाली ना जाए सवाली,
जब भी है माँगा तुमसे,
भर दी है झोली खाली,
जो ना होता कभी खाली,
ये वो भण्डार है,
तू मालिक दो जहाँ का,
धरती और आसमां का,
के सारा जग है दीवाना,
तेरी एक आस्था का,
अब तो तेरे ही हवाले,
मेरा घरबार है,
दर बदर ठोकर खाकर,
आया दरबार तेरे,
कहीं ना जाऊँगा मैं,
ए पालनहार मेरे,
तू ही दुनियाँ बाबा मेरी,
तू ही संसार है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
