
श्याम धणी तू लखदातार सच्चा है तेरा दरबार
श्याम धणी तू लखदातार,
सच्चा है तेरा दरबार।
तर्ज – टोटे टोटे हो गया दिल।
करता ना बाबा इनकार,
भक्तो के भरता भंडार,
जय हो जय हो हो रही,
तेरी जय हो जय हो हो रही,
झांकी मन को मोह रही तेरी,
झांकी मन को मोह रही।।
सांवरा, सांवरा,
तेरी जय, मन मोहना।
मै पैदल चलकर आया हूँ,
केसरिया ध्वजा चढ़ाया हूँ,
मै इस दुनिया को छोड़ श्याम,
अब शरण तुम्हारी आया हूँ,
विनती करूँ मै हाथ पसार,
दे दे बाबा तू दीदार,
श्याम धणी हो लखदातार,
बाबा शीश का दान दिया तुमने,
है काम महान किया तुमने,
जिसने भी नाम लिया तेरा,
मुँह माँगा दान दिया तुमने,
लीले घोड़े के असवार,
महिमा तेरी अपरम्पार,
कलयुग में देव निराले हो,
तुम श्याम जी खाटु वाले हो,
तेरा ‘राजपाल’ ये कहता है,
किस्मत के खोलते ताले हो,
‘लख्खा’ की नैया मजधार,
बाबा कर दे नैया पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


