
श्याम धणी दरबार चलो जी
श्याम धणी दरबार चलो जी,
खाटू के दरबार चलो जी,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम बोलते जय जय कार चलो जी,
हारे का है श्याम सहारे जिसने इनका नाम पुकारा,
दूर करे गम सारा कलयुग के अवतार चलो जी,
हाथो में निशान उठा कर बाबा की जैकार लगा कर,
मांग लो कुछ भी श्याम से जा कर भरते है भण्डार चलो जी,
सेठ सांवरे बड़े निराले सबको आकर आप संभाले ,
भक्तो के हर दुःख को टाले ऐसे है साहूकार चलो जी,
जिसपे श्याम की दया है होती हर दम लुटे हीरे मोती,
आये लेने कृष्ण जोति खुशियों के उपकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


