
श्याम नाम का जिसने लिया सहारा है
श्याम नाम का जिसने लिया सहारा है,
भवसागर से उनको पार उतारा है,
जिनके मन में बसे सांवरिया,
होती है आसान डगरिया,
श्याम नाम लगे, भक्तों को ही प्यारा है,
कदम कदम पर साथ निभाए,
पथ से नहीं भटकने पाए,
सच्चे मन से, जिसने नाम पुकारा है,
दर्शन इनके जो भी करता,
एक बार से मन नहीं भरता,
आते शीश झुकाने फिर दुबारा हैं,
केशव शर्मा भी ये कहता,
फौज से बेशक पीछे रहता,
बाबा ने जब खुद ही तुम्हे पुकारा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



