
श्याम प्रभु की किरपा जिसपे बरसती है
Shyaam Prabhu Ki Kirapa Jisape Barasati Hai lyrics
श्याम प्रभु की किरपा जिसपे बरसती है,
उसके घर में सुख की गंगा बहती है,
पुछ लो चाहे जाके इसके भक्तो से,
मैं नहीं कहता सारी दुनिया कहती है,
तर्ज – काली कमली वाला मेरा यार है।
प्यार का सागर है ये करुणा की मूरत है,
साथ हैं बाबा तो फिर किसकी जरुरत है,
मूरत इसकी जिसके दिल में रहती है,
बाबा के चरणों में तीरथ धाम है सारे,
है यही पर स्वर्ग आकर देख ले प्यारे,
जिसकी आंखे इसके चरण को धोती है,
प्रेम से जिसने भी बाबा को पुकारा है,
श्याम ने आकर दिया उसको सहारा है,
श्याम प्रभु की माला का जो मोती है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


