
श्याम बाबा की क्या बात है
श्याम बाबा की क्या बात है,
देता हारे का ये साथ है,
मेरी हस्ती क्या जो मैं गाउ,
ये तो उनकी करा मात है,
झूठे वादे तो दुनिया करे वक़्त पड़ते ही बदले सारे,
श्याम बदले कभी न नजर करता किरपा की बरसात है,
छोड़ दे झूठे बंधन प्यारे मतलब के ये है रिश्ते सारे,
सच्चे मन से तू आकर तो देख लख दाता तेरे साथ है,
बिन मांगे ये बरता झोली मांगने की जरुरत नहीं,
अब तो चहल दीवाने तेरी झोली भरता ये दिन रात है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



