
श्याम बाबा तेरी बड़ी कृपा है
कदम कदम पर तूने मुझपर कितने किये उपकार,
तेरी किरपा से आज सुखी मेरा घर परिवार,
श्याम तेरी बड़ी किरपा है बाबा तेरी बड़ी किरपा है,
कल की क्या मैं बात करू आज नहीं था अपना,
तेरी मेहर से सँवारे पूरा हुआ हर सपना अपनी दया की तूने मुझपर,
इतनी करि बौछार तेरी किरपा से आज सुखी है मेरा घर परिवार,
श्याम तेरी बड़ी किरपा है
जब भी हारा हिमत सास मेरा बढ़ाया,
ऊँगली पकड़ के मेरी मंजिल तक पहुँचाया
हाथ फिराया सिर पर मेरे तूने लख दातार.
भटका नहीं कभी मैं जब जब दुखो ने गेरा,
आँखों को बंद कर के मैंने ध्यान किया बस तेरा,
आके दिया है कुंदन को तूने खुशियों का उपहार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

