
श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइये,
दुख संकट हमारे मिटा जाइये,
सबको कष्टों से मुक्ति दिलाते है श्याम,
सबकी राहों में फूल बिछाते है श्याम,
श्याम बाबा मेरे घर में आ जाइए,
दुख संकट हमारे मिटा जाइए।
तर्ज – अच्युतम केशवम।
सबके मन की व्यथा हरते श्यामधणी,
दूर चिंताओं को करते श्यामधणी,
घर बच्चों के बाबा पधारेंगे जब,
खोटी किस्मत सभी की संवारेंगे तब,
हर प्राणी को बस तुझसे है आसरा,
सूख जाये ना जीवन तू कर दे हरा,
बूँद करुणा की तेरी जो पा जाते है,
रंक से पल में राजा वो बन जाते है,
हारे का सहारा तेरा नाम है,
खाटू नगरी में सांचा तेरा धाम है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
