
श्याम बुलाये राधा नहीं आये
श्याम बुलाये राधा नहीं आये ।
आजा मेरी प्यारी राधे बागो में झूला पड़े ।।
कैसे मैं आउ बिंदिया मेरी चमके ।
बिंदिया को उतार के माथे टीका लगा के ।।
कैसे मैं आउ नथनी मेरी चमके ।
नथनी को उतार के छोटा कोका डाल के ।।
कैसे मैं आउ चूड़ी मेरी खनके ।
चूड़ी को उतार के हाथ में कंगन डाल के ।।
कैसे मैं औ साँस मेरी जागे ।
पाओ दबा के साँस को सुला के ।।
कैसे मैं आऊ सब मोहे जानते ।
लम्बा घूँघट ढाल के दब्बे दब्बे पाऊ से ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

