
श्याम मुझको भी बुला ले अपने दरबार में
श्याम मुझको भी बुला ले,
अपने दरबार में,
मेरी हर सांस रुकी है,
तेरे इन्तजार में,
तर्ज – थोड़ा सा प्यार हुआ है।
मेरे जीवन का बाबा,
एक तूँ ही है सहारा,
मैंने तुझको ही माना,
मैंने तुझको ही पुकारा,
और कोई ना मिला – २,
सारे संसार में,
तेरे चरणों में बाबा,
झुकता संसार सारा,
सबकी तूँ झोली भरता,
सबका करता है गुजारा,
भक्ति की शक्ति मिले -२,
तेरे दीदार में,
ऐसी है लीला तेरी,
ज्योत दिन रात जलती,
तेरी ही ज्योति से बाबा,
सारी दुनिया है चलती,
देदे थोड़ी सी जगह – २,
तेरे दरबार में,
सुबह तुझसे ही होती,
शाम तुझसे ही ढलती,
सारी खुशियाँ हैं मिलती,
श्याम आ जाओ अब तो – २,
मेरे परिवार में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
