
श्याम रंगीला श्याम मेरा रंगीला
श्याम रंगीला श्याम मेरा रंगीला भजन लिरिक्स
जहाँ के कण कण मे बसता है श्याम रंग
जहाँ हर कदम कदम पे चलता श्याम संग
जहाँ चारों तरफ ख़ुशहाली है
जहाँ शामें रोज़ दीवाली है
वहाँ पे बैठा सज धज,
कर के ठाकुर सजीला
श्याम रंगीला रंगीला,
श्याम मेरा रंगीला।
श्याम के दर को छुके हवाएँ,
खुश्बू जहाँ में, घोलती,
पत्ता पत्ता डाली डाली,
श्याम श्याम ही बोलती,
श्याम की धुन मे चारों तरफ है,
आलम सुरीला,
श्याम नाम के जयकारों से ,
चारों दिशाएं गूँजती,
हाथों में ले रंग केसरिया ,
भक्तों की टोली झूमती,
श्याम लगन में, मस्त मगन,
हर प्रेमी छबीला,
चेहरे की रौनक, लब की ख़ुशी और,
मन की तरंग है साँवरा,
रजनी सजी जिन रंगों से दुनिया,
हर वो रंग है साँवरा,
श्याम सुधा रस पीकर सोनू,
हो जा रसीला
,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन
,बाबा खाटू श्याम
,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

