
श्याम सपनो में आएं मुझे धीर बंधाए
श्याम सपनो में आएं...हो,
श्याम सपनो में आएं,
मुझे धीर बंधाए,
मुझे हरपल ये समझाए,
तू क्यों घबराता है,
क्यों जी को जलाता है॥
तेरा मेरा नाता इतना गहरा है,
हरदम तेरे ऊपर मेरा पहरा है,
भाव भजन तू रोज कर,
मेरे भरोसे मौज़ कर,
हर पल मुस्काए,
दुख मेरे मिटाए,
दुनिया तेरा न्याय नहीं कर पाएगी,
सुख में दुख में तुझको सिर्फ भुनाएगी,
इनसे कभी ना कुछ बोलना,
भेद ना अपने खोलना,
मुझे जीना सिखाए,
आँखों में तेरे बोल नमी ये कैसी है,
मेरे होते बोल कमी ये कैसी है,
सब सुख तुझपे वार दूं,
तुझको इतना प्यार दूं,
सर हाथ फिराए,
कभी गले से लगाए,
हारे का साथी मैं सदा कहाया हूँ,
इसीलिए तेरे सपनों में मैं आया हूँ,
तुझको जिताकर जाऊंगा,
रोमी को समझाऊंगा,
जाके सबको बताए,
जो भी मेरा हो जाए,
उसे आंच कोई ना आए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
