
श्याम सलोने हम भक्तों से
श्याम सलोने हम भक्तों से करते कितना प्यार,
हमे इक बार बतादे मेरे सरकार बतादे………
हम ने तो सब कुछ अरपन किया है,
चौकठ पे तेरी समपर्ण किया है,
श्याम तुम्हे भी हम दीनो की कितनी है दरकार,
आँखे बाबा हमारी दर्शन को तरसे,
तेरी जुदाई में ये रह रह के बरसे,
श्याम तुम्हे भी रहता होगा भक्तो का इंतज़ार,
हर्ष बना है बाबा तेरा दीवाना,
क्या तू भी चाहे कह दे कैसा छिपाना,
श्याम कही न हो यह हमारा इक तरफा ही प्यार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


