
श्याम सुंदर सवेरे सवेरे तुम मुरली बजाया करो ना
Shyaam Sundar Savere Savere Tum Murali Bajaaya Karo Na lyrics
श्याम सुंदर सवेरे सवेरे तुम मुरली बजाया करो ना,
नाम मुरली में ले ले के मेरा, मुझे घर से बुलाया करो ना,
श्याम सुंदर सवेरे सवेरे....
तेरे कांधे पे काली कमरिया,
और मुख पे है प्यारी मुरलिया,
मेरे घर के अगाड़ी पिछाड़ी ,
तुम चक्कर लगाया करो ना,
जितना जी चाहे माखन खा लो,
घर में माखन की कोई कमी ना,
पर सखियों के घर जा जाकर,
तुम माखन चोर आया करो ना,
वह वृंदावन गोकुल की गलियां,
जहां रहती हैं राधा की सखियां,
तुमने पहले तो सबको हंसाया,
फिर हंसा कर रुलाया करो ना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




