
श्याम से नेहा लगाए राधे नीर बहाए
श्याम से नेहा लगाए,
राधे नीर बहाए ।
जाके गुण बाँसुरिया गाती,
वो हारी लिख लिख कर पाती ।
जा के बिन है श्याम अधुरो,
वो बिरहन कहलाये ॥
पीली पड़ गई केसर काया,
रूप ने अपना रूप गवाया ।
दीपक छेड़ रहें हैं आंसू,
ठंडी आग लगाए ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

