
श्याम से श्यामा बोली चलो खेलेंगे होली
Shyaam Se Shyaama Boli Chalo Khelenge Holi lyrics
श्याम से श्यामा बोली चलो खेलेंगे होली
बाग़ है यह अलबेला, लगा कुंजो में मेला,
हर कोई नाचे गाये, रहे कोई ना अकेला ।
झूम कर हर कोई बोलो हर बरस आये यह होली ॥
चलो खेलेंगे होली...
कभी वृन्दावन खेले, कभी बरसाने खेले,
कभी गोकुल में खेले, कभी बरसाने खेले ।
रंगी नंदगाव की गालीयाँ, रंगी भानु की हवेली ॥
ग्वाल तुम संग में लाना, मेरे संग सखीयाँ होंगी,
उन्हें तुम रंग लगाना, चाह वो करती होंगी ।
तुम्हे मैं दूंगी गाली, काहे खेलत हो होरी ॥
कभी गुलाल उडाए, कभी मारे पिचकारी,
कभी रंग जाए राधा, कभी रंग जाए बिहारी ।
है कैसा मस्त महिना, है कैसी सुन्दर जोड़ी ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



