
श्याम हमारा पालनहारा झट दौड़ा आएगा
श्याम हमारा पालनहारा,
झट दौड़ा आएगा,
भीड़ पड़े जो हम भक्तों पर,
मोरछड़ी लाएगा,
श्याम हमारा पालन हारा,
तर्ज – कौन सुनेगा किसको सुनाए।
श्याम नाम की महिमा भारी,
जाने दुनिया सारी है,
खाटू में सज धज के बैठा,
बाबा लखदातारी है,
एक बार जो इन्हे निहारे,
उसका ही हो जायेगा,
देख भरोसा करके प्यारे,
श्याम के दरबार पर,
जो चाहेगा मिल जाएगा,
एक बार तू प्यार कर,
एक कदम तू आगे बढ़ा ले,
बाकी वो आ जायेगा,
खाटू वाला श्याम हमारा,
सच्चा न्याय चुकाता है,
जिसका सच्चा भाव यहाँ पर,
उसको ये अपनाता है,
‘भानु’ भी जो दर का हुआ तो,
जीवन संवर जाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




