
श्री जी ने बुलाया है हमको तो जाना है
श्री जी ने बुलाया है,
हमको तो जाना है,
हम पागल दीवानों का,
बरसाना ठिकाना है,
मेरी श्यामा बुलाए जिसे,
वो लोग निराले है,
हम क्यूँ ना इतराए,
हम बरसाने वाले है,
बरसाने की गलियों में,
मैंने जीवन बिताना है,
दुनिया में ना जन्नत में,
जो नजारा अटारी का,
तीनो लोको में फैले ध्वजा,
ऊँचे बरसाने वारी का,
बरसाने की रज में मुझे,
बस यूँ मिल जाना है,
कोई चिंता सताए ना डर,
श्यामा के चहेतो को,
लाढ़ो करती है जिसकी फिकर,
लगती ना नजर उनको,
गोपाली को चौखट पे,
जीना मर जाना है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





