
राम जय जय राम सियाराम जय जय राम,
श्री राम जपते जाना
श्री राम
अगर चाहो हनुमान को पाना राम नाम को भूल ना जाना
राम नाम ह्रदय में बसाना तुम
जिनके चरणों का मैं दीवाना उनका कण कण में है ठिकाना
श्री राम का मैं सेवक हूँ जाने है सारा ज़माना
भक्तो के संशय को मिटाया अपना सीना चीर दिखाया
रख के अंदर सियाराम का सबको ही दर्शन कराया
औशचर ये सबने माना
जो चाहे चिंता को मिटाना मेरे प्रभु की शरण में आना
मनोकामना पूरी होंगी खुशियो का पाये खज़ाना
दशरथनंदन अजिर बिहारी वो है जग के पालनहारी
संतजनो को तारने वाले विष्णु के वो अवतारी
ग्रंथो का ये बताना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


