
श्री श्याम कली अवतारी
ॐ श्री श्याम देवाय नमः
हर्ष मनाओ मंगल गाओ करलो स्वागत की तैयारी,
प्रगटे भीमसेन के लाडेसर श्री श्याम कली अवतारी,
दर्शन को अँखियाँ तरस रही,
फूलों की वर्षा बरस रही,
कर माणक मोती दान थाली में भर भर भर महतारी,
हर्ष मनाओ मंगल गाओ......
बड़ा ही अद्भुत गज़ब निराला अहिलवती का लाला है,
सुन्दर बृगटी नयन विशाला मन गोरा तन काला है,
घुंघराली लट नागन सी लटके कानो पीछे काली,
गोविंदा आला रे .... गोविंदा आला रे.....
युद्ध देखने महाभारत का माता से आशीष लिया,
श्री कृष्ण से वचन बढ़ हो महाभारत में शीश दिया,
वर पाया कृष्ण से अजर अमर का जय जय जय दातारी......
खाटू धाम बिराजे कलयुग के राजा कहलाते हो,
दर पे आये दीं दुखी के बिगड़े काम बनाते हो,
तेरी शरण में आया गोलू बाबा रखना लाज हमारी,
महाभारत के महायोद्धा की गाथा सबको बतानी है,
देश विदेश के बच्चों तक ये बात हमें पहुंचनी है,
कलयुग में हारे का सहारा केवल शीश का दानी है.....
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

