
श्रद्धा से हमने श्री हरि यश को गाना है
हरि नाम की महिमा को जग ने माना है
प्रभु नाम की ज्योति से जग उजियारा है
सूरज चंदा तारों में स्वामी तेज तुम्हारा है
स्नेह छाया में उनकी जीवन यह बिताना है
दुनियां भँवर इक है हरि नाम किनारा है
जीवन नैया का हरि पतवार सहारा है
झूठें है सब रिश्ते अब हमने जाना है
डाली डाली फूलों में कण कण में समाया है
सबमें प्रभु की माया जिसने संसार रचाया है
मन हो पावन उसमें प्रभु को बिठाना है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


