
संत भला ही आया जगत में,
संत भला ही आया,
राम नाम गुरु ज्ञान प्रकाश्या,
भरम अज्ञान मिटाया जग में,
अमरलोक से संत पधारया,
निर्भय देश पठाया,
श्वासो श्वास राम रट लेवे,
शबदो में सुरति मिलाया,
जग में संत भला ही आया,
परमार्थ ले जग में आया,
सुता जीव जगाया,
अनभेरा शबद उचारे वायक,
आतम परचा पाया,
जम जालम का धोखा भागा,
काल बलि डर नाहीं,
जीव शिव मिल एक भया है,
दयालबाल भय नाहीं,
स्वर – संत श्री रामप्रसाद जी महाराज।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

