
सखी प्रकटे कृष्ण कन्हाई, गोकुल में बाजत बधाई
Sakhi Prakate Krishna Kanhaai Gokul Mein Baajat Badhaai lyrics
सखी प्रकटे कृष्ण कन्हाई, गोकुल में बाजत बधाई:
सखी प्रकटे कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में बाजत बधाई,
कंचन कलश होम द्विज पूजा,
होत चन्दन भवन लिपाई,
नन्द गावैं नाचें अन्न धन लुटावैं,
देखि यशुमति अति हरषाई,
ग्वाल बाल सजि धजि संग गोपिन,
शुभ मंगल गीत गवाई,
गोकुल बाजत बधाई,
धन्य धन्य गोकुल नर नारी,
हरि चरण कमल रज पाई,
हरि दरसन देवन सब धाये,
सखी महिमा बरन न जाई,
आभार: ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




