
सच्चे ह्रदय से श्याम का सुमिरन किया करो
सच्चे ह्रदय से श्याम का,
सुमिरन किया करो,
जी भर के श्याम नाम का,
प्याला पिया करो,
तर्ज – मिलती है जिंदगी में।
जीवन का भार सौंप दे,
हाथो में श्याम के,
गोदी के लाल की तरह,
रखेंगे थाम के,
कैसे लड़ाए लाड वो,
अनुभव किया करो,
जिसको भरोसा श्याम का,
उसको फिकर नहीं,
रहता साथ सांवरा,
कोई भी डर नहीं,
घुट घुट के मर रहे हो क्यों,
हंसकर जिया करो,
इसकी दया से चल रही,
तेरी ये जिंदगी,
करता नहीं क्यों बावरे,
उसकी तू बंदगी,
थोड़ा सा वक्त श्याम को,
अर्पण किया करो,
जय जय करे जो श्याम की,
उसकी विजय सदा,
उसका सितारा भाग्य का,
रहता उदय सदा,
‘बिन्नू’ मगन हो श्याम की,
जय जय किया करो,
स्वर – गौरी अग्रवाल
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
