
सपनों में खो जाऊं मेरे श्याम तुम्हे देखूं
Sapanon Mein Kho Jaauun Mere Shyaam Tumhe Dekhuun lyrics
सपनों में खो जाऊं मेरे श्याम तुम्हे देखूं,
मेरे श्याम तुम्हे देखूं घनश्याम तुम्हे देखूं,
सपनों में खो जाऊं.....
सावन का महीना हो पचरंगी झूला हो,
झूला पर झूलाते हुए मेरे श्याम तुम्हे देखूं,
जमुना का किनारा हो गोपियों का नहाना हो,
चीरों को चुराते हुए मेरे श्याम तुम्हे देखूं,
ऊंचा सा छीका हो छींके पर मटकी हो,
माखन को चुराते हुए मेरे श्याम तुम्हे देखूं,
फागुन का महीना हो होली का मेला हो,
रंगों को उड़ाते हुए मेरे श्याम तुम्हें देखू,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



