
सब तीर्थों में तीर्थ बड़ा है उज्जैन नगरी महान
सब तीर्थों में तीर्थ बड़ा है,
उज्जैनी महान,
यहां पर शिक्षा पाने आए,
श्री कृष्ण भगवान,
यह है नगरी महान,
उज्जैन नगरी महान,
छतरी चोक आगे गोपाला,
उनकी महिमा न्यारी रे,
महाकाल के दर्शन करने,
आते सब नर नारी है,
उनके पीछे बड़े गणपति,
लो उनसे वरदान,
चार धाम हरसिद्धि मैया,
पूर्ण करती काम,
राम घाट स्नान करने,
आते संत महान,
उसके आगे दत्त अखाड़ा,
यह संतों का धाम,
चिंतामणि के गणपति बाबा,
दक्षिण में त्रिवेणी संगम,
नवग्रह का दर्शन कर लो,
भेरूगढ़ के भैरव बाबा,
बहुत हिम्मत वाले हैं,
सिद्धनाथ और मंगलनाथ के,
यहां से देखो नजारे हैं,
गढ़ काली का दर्शन कर,
बारह बरस में कुंभ का मेला,
लगता आलीशान,
दूर-दूर से आते देखो,
साधु संत महान,
उन संतो के दर्शन कर लो,
गायक – लोकेश माल।
संगीत – विजय गोथरवाल।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




