
समझाई ले, यशोद्धा री, बिगड़ गयो, लाल तेरो
समझाई ले यशोद्धा री
समझाई ले, यशोद्धा री, बिगड़ गयो, लाल तेरो ॥
रोज़, सवेरे, यमुना तट पे, पानी भरने जाऊँ ॥
ओ मेरी मटकी ॥फोड़ गयो, बिगड़ गयो, लाल तेरो ॥
समझाई ले, यशोद्धा री, बिगड़ गयो, लाल...
कितना, ऊँचा, छीका बाँधूँ, फिर भी, दहीं चुरावे री ॥
और माखन ॥खाए गयो, बिगड़ गयो, लाल तेरो ॥
कुँज, गलियन में, वो चुपके से, ग्वालन, जाए डरावे री ॥
राधा को ॥छेड़ गयो, बिगड़ गयो, लाल तेरो ॥
मंजू, शर्मा, समझावे पर, माने ना, तेरो लाला ॥
लोकेश ॥बताए गयो, बिगड़ गयो, लाल तेरो ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

