
सरकार हमारी तो, श्रीराधा रानी है
सरकार हमारी तो श्रीराधा रानी है
धुनःकुछ लोग ज़माने में ऐसे भी होते हैं
दुनियां की सरकारें, ज्यूं बहता पानी है।
इस दुनियां में सब की, बड़ी रिश्तेदारी है,
अपनी तो बस इक ही, बरसाने वारी है-
बरसाना धाम बिना, कोई धाम नहीं भाता,
जुबां पर जब आता है, राधा नाम ही आता है-
दुनियां में धन दौलत, कहीं थोड़ा कहीं ज्यादा,
अपनी सुख संपति तो, वृषभान- सुता राधा-
दुनियां चालाक बड़ी, बड़ी मतलब-खोरी है,
अपनी श्री राधा तो, बड़ी ही भोरी है-
कोई धन पर मान करे, कोई बल पर मान करे,
राधा बिन दीनमधुप, कहौ किस पर मान करे-
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



