
सरयू मैया तोरी लहर लहरिया रे
सरयू मैया तोरी,
लहर लहरिया रे,
बिगड़े देश के बना दे,
मैया काम,
यहाँ विपदा है भारी,
प्रजा बड़ी दुखियारी,
फिर से भेज दे बना के राजा राम,
राजा राम राजा राम राजा राम।।
आज अयोध्या की गलियों में,
रावण डेरा डाले है,
कितनी सीता छली जा रही,
लोगों के मन काले है,
यारी है मतलब की,
लालच है दौलत की,
बेचे तेरा ही पुजारी तेरा नाम,
भरत लक्ष्मण जैसे भाई,
अरु हनुमत जैसा सेवक,
कौशल्या सी माई कहाँ है,
अब रक्षक बन गए भक्षक,
देखो बिगड़ा है इंसान,
धर्म बन गया हिंसा,
रोवे लेके अयोध्या तेरा नाम,
गायक – मनीष कुमार मानस।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
