
सर्वसुखदायिनी मैया वरदायिनी,
हे माँ नारायणी तू ही जग तारणी,
तर्ज – अच्युतम केशवं।
हे भवानी सदा तेरी रखना कृपा,
तेरे चरणों से करना कभी ना जुदा,
सर्वसुखदायनी मैया वरदायनी,
रूप मनमोहना मुख है चन्द्रमा,
तेरे आँचल में ममता का सागर भरा,
जो सुहागन के सर हाथ रखदे अगर,
तो सुहागन का सिंदूर करती अमर,
हे माँ अरमान ये मुझको वरदान दे,
तेरी चोखट पे निकले मेरे प्राण ये,
‘सोनू’ वंदन करे सदा सुमिरण करे,
तेरी सेवा में जीवन ये अर्पण करे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


