
सलोना संवारा नैना मिला कर दिल ले गया
Salona Sanvaara Naina Mila Kar Dil Le Gaya lyrics
सलोना संवारा नैना मिला कर दिल ले गया,
मनोहर मोहना यादे चित को कितनी दे गया,
व्याकुल होता जाए धीर न मन में आये ऐसा धीर कर गया,
जब से लड़ी है उस से नजरियां नजर मुझे वही आये,
जितना भी जाऊ मैं पास उसके वो उतना दूर चला जाए,
समज न आये यत्न करू क्या मन जो धीर आये,
ये मन मेरा वनवरा इक पल में झट से उसका हो गया,
उसके दीद को व्याकुल हो कर दर दर भटक रहा मन,
देदे अपना दर्शन सांवरियां धीरज आये तन मन,
तेरी चाह में बनी वनवारी अब न कुछ मन भाये,
ओ बांके बिहारी इतना निष्ठुर क्यों हो गया,
तेरे दर्शन बिन प्यारे मोहन घर न वापिस जाऊ ,
करना हो तेरा दर्शन कन्हियान दृष्टि हीं हो जाऊ,
आना पड़े गए तुझको मोहन अपने दीद कराने,
मुरली धर गोपाला ध्यान धर तू मन की व्यथा ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

