
साँवरिया मुझे दर्शन करा दे
सांवरिया मुझे दर्शन करा दे,
दरस की प्यासी मैं हूँ,
तेरी अभिलाषी मैं हूँ,
चरणों की दासी को तू,
सुरत दिखा दे,
मैंने सुना है श्याम, बड़ा ही दयालु है,
करुणामयी है श्याम, तू ही कृपालु है,
मुझे नशा है तुझे, याद करने का,
ए मेरे सांवरिया,
और ये नशा मैं, सरेआम करती हूँ,
पूछते हैं लोग,
कितना प्यार है तुझे, सांवरिया से,
मैंने कहा, अगर बारिश की बूंदें,
गिन सकते हो, तो बस उतना,
नांव मंझधार में है, पार करदे या डूबा दे,
नैना व्याकुल हैं, तुझको देखने को,
नैना व्याकुल हैं, एक बारी देख लूँ जो,
चैन आ आए मन को, गम ने हँसने ना दिया,
जमाने ने रोने ना दिया,
इस उलझन में, चैन से सोने ना दिया,
थक के सितारों से पनाह ली,
जो नींद आई श्याम तेरे,
याद में सोने ना दिया,
नैना व्याकुल हैं,
एक बारी देख लूँ जो,
चैन आ आए मन को,
मेरी उलझी हुई, जिन्दगी को सुलझा दे,
सोना चांदी मैं, तुझसे ना मांगू श्याम,
इक तू मिल जाए, बन जाए सारे काम,
जिसमें तू नहीं है वो, तमन्ना अधूरी है,
तू जो मिल जाए श्याम, तो जिंदगी ये पूरी है,
तेरे साथ जुडी हैं खुशियाँ मेरी,
बाकी सबके साथ हँसना तो, मजबूरी है,
तू जिताता है उसको,
जिनको दुनिया हरा दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
