
भलाई कर भला होगा,
बुराई कर बुरा होगा,
कोई देखे या ना देखे,
साँवरा देखता होगा,
किसी का भी भला करके,
नफ़ा नुक्सान मत गिनना -2
मदद करके गरीबों की,
कभी अभिमान मत करना,
ये दुनिया चार दिन की है,
फिर उसके बाद क्या होगा,
ज़माना व्यस्त है देखो,
दूसरों की बुराई में -2
नज़र आता नहीं की छेद,
है खुद की सुराही में,
तुझे खुद के गिरेबाँ में ही,
पहले झाँकना होगा,
अहम के आईने माधव,
जल्द ही टूट जाते हैं -2
मगर उस वक़्त के पीछे,
बहुत कुछ छुट जाते हैं,
संभल जा वक़्त के रहते,
बाद में वक़्त ना होगा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


