
सांवरिया तेरे प्यार का हुआ है ये असर
सांवरिया तेरे प्यार का,
हुआ है ये असर,
जमाने भर को है खबर,
के तेरी मुझ पे है नजर,
तर्ज – बेदर्दी तेरे प्यार ने।
जब जब गमों ने,
रुलाया मुझे,
बनकर के साथी तूने,
संभाला मुझे,
बनी रहे तेरी कृपा,
यूं ही सांवरे,
अब आंखों के आंसू में,
खुशियों का है बसर,
अपनी खबर है ना,
अपना पता,
कुछ मुझे याद नहीं,
तेरे सिवा,
देखूं जिधर तू ही नजर,
आए मेरे श्याम,
चलना है मुझको अब तो,
तेरे प्रेम की डगर,
छुपाऊं जो जग से वो,
तुमको कहूं,
मरते दम तक बाबा,
तेरा रहूं,
जीवन मेरा तेरा प्रभु,
मुझको है खबर,
आएगा तू हरदम,
मुझको देना ये सबर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
