
सांवरे को किसने सजा दिया
जय श्री श्याम
बाबा जब भी सजतें हैं, बेहतर से बेहतर सजतें हैं,
तो हर किसी के दिल में एक ही सवाल आता है,
आइये ज़रा करते हैं..….
सांवरे को किसने सजा दिया,
कानों में कुंडल पहनाके,
केसर चंदन तिलक लगाके,
सबको दर्श दिखा दिया,
बाबाजी को किसने सजा दिया…….
पहले पहले पर्दा लगाया,
गंगाजल से इन्हें नहलाया,
ठोडी पे ठोडी के नीचे,
महकता इत्र लगा दिया,
सर पे मुकुट सजाया प्यारा,
सांवरिया लगता बड़ा प्यारा,
रंग बिरंगे बागे से,
सांवरे को बनड़ा बना दिया,
छप्पन भोग बनाके रखेंगें,
श्याम प्रभु फिर उसको चखेंगें,
श्याम धनी को राज़ी करदे,
पूरा जोर लगा दिया,
भक्त सजे भगवान सजे हैं,
श्याम की जय जय जयकार लगे है,
मित्तल श्याम सजा के रखता,
उसको श्याम सजा के रखता,
जो भी श्याम सजा गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



