
सांवरे दर्द सहा ना जाये रे आजा आजा तू करदे मेहरबानियां
सांवरे दर्द सहा ना जाये रे,
आजा आजा तू करदे मेहरबानियां,
ओ लीले घोड़े की तू करके सवारिया,
तर्ज – चिठिये नी दर्द फ़िराक।
हारा ऐसा हारा मैं तो,
हारे से भी हारा हूँ,
कोई ना सहारा मेरा,
मैं तो बेसहारा हूँ,
हारे का सहारा,
तुझे कहती हैं दुनिया,
गले से लगा ले मुझे,
बड़ा दुखियारा हूँ,
क्यों बीते रो रो ये मेरी जिन्दगानियां,
आजा रे कन्हैया मेरा,
दिल रो रहा है,
कभी ना हुआ जो बाबा,
अब हो रहा है,
तड़पू में ऐसे तड़पू,
जैसे होठो पे जाम रे,
फीके फीके लगते सारे,
जलवे जहान के,
मुझे पतझड़ सी लागे फुलवरिया,
कर्मों से अपने मैने,
चोट ऐसी खायी है,
जाने किस मोड़ पे ये,
ज़िन्दगी ले आयी है,
सूझे ना किनारा,
मेरी नाव मझदार है,
तेरी दरकार मुझे,
तेरी दरकार है,
किसे अपनी सुनाऊ मैं कहानियां,
बेटा है ये तेरा ‘संजू’,
ना कोई यक़ीम है,
तेरी रहमतों पे बाबा,
मुझको यकीन है,
कौन क्या बिगाड़े,
कौन क्या बिगाड़े बाबा,
तू जो मेरे साथ है,
जन्मो जनम से मेरे,
सिर पे तेरा हाथ है,
करदे प्यार से गालो पे दुलरिया,
ओ लीले घोड़े की कर के तू संवारिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



