
सांवरे से मुलाकात है
सांवरे से मुलाकात है,
मुझको रोको ना मेरा यार है.....
सबने भुला दिया सबने रुला दिया,
देखो मेरे श्याम तेरे दर पे आ गया,
किसको मैं कहूं कैसी दिल्लगी,
जबसे देखा तुझको मैं तेरा हो गया,
सांवरे अब तो है कहाँ,
तेरे दर्शन को है निगाह,
श्याम ने बुला लिया रींगस आ गया,
अब तो देखो बाबा खाटू में आ गया,
अब तो आजाओ दर्शन दे जाओ,
अब तो देखो बाबा चौखट पे आ गया,
प्यार में तेरे मैं हुआ,
खाटू वाले तू कहाँ,
मैंने छोड़ा है सारा जहाँ,
अब तो आजा अब तो आजा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
