
सांवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
सांवला सलोना मेरा,
प्यारा रे कन्हैया,
ये तो बड़ा चितचोर,
जब भी देखूं इसकी ओर,
ये तो मन बसिया,
मन बसिया,
तर्ज – कौन दिशा में लेके।
माखन मिश्री का भोग लगावे,
भक्ता के दिल में ये राज रजावे,
यो तो मुड़कत जावे,
यो तो नैन मटकावे,
मेरा सांवरिया, सांवरिया,
गोकुल का ग्वाला ये तो,
प्यारा नंदलाला,
यशोमति मैया का,
राज दुलारा,
ये तो मटकी फोड़े,
ये तो गोपियों को छेड़े,
बड़ा नटखटिया, नटखटिया,
बांसुरी की धुन पे ये,
सबको नचावे,
राधा के संग सारी,
गोपियाँ भी नाचे,
ये तो मुरली बजाए,
संग में मोर भी नचाए,
बड़ा जादुगरिया, जादुगरिया,
राधा जी के संग ये तो,
रास रचावे,
मीठी मीठी बातें करके,
सबको भुलावे,
ये तो मोड़े कलईयाँ,
इसकी ले लूँ बलईयाँ,
बड़ा रंगरसिया, रंगरसिया,
देवकी के जन्मा इसको,
यशोदा ने पाला,
नंदबाबा का ये तो,
इसकी महिमा चहुँ ओर,
देख ‘मधु’ इसकी ओर,
हुई बावरिया, बावरिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
