
साथी भूल ना जाना,
श्री राघव के चरण पकड़कर,
जीवन सफल बनाना,
राघव के गुणगान से मानव,
भव भय कभी ना आये,
खाली हाथो कभी ना लौटे,
जो दर उसके जाये,
सबकी मंजिल एक है साथी,
सबका रास्ता एक,
सब मे वो ही समा रहा है,
सबमे उसको देख,
उसकी इच्छा के बिन भाई,
हिले ना एक भी पत्ता,
सारी सृष्टि में है केवल,
उसी राम की सत्ता,
सबमें उसकी ज्योति जलती,
सच्चाई पर चलना सीखो,
रहे इरादा एक,
बड़ा दयालु ऊपर वाला,
उसको तू पहचान ले,
वो गरीब का वो अमीर का,
सच्चाई को जान ले,
ईसा, गौतम और कबीर में,
सबमे राजेन्द्र देख,
नाम अनेको उसके प्यारे,
पर वो मालिक एक,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

