
सारी गोपियों में मच गया शोर कन्हईया मेरा है
सारी गोपियों में मच गया शोर
कन्हईया, मेरा है ॥
मेरा, है जी, मेरा है ॥
तेरा, नहीं वोह, मेरा है ।
पूरी, दुनियाँ में, मच गया शोर,
सारी, गोपियों में, मच गया...
शँकर बोले, मेरा ब्रह्मा, विष्णु बोले, मेरा है ॥
सारे, देवों में, मच गया शोर,
फ़ूल बोले, मेरा है, कलियाँ बोले, मेरा है ॥
सारी, बगिया में, मच गया शोर,
गंगा बोले, मेरा है, यमुना बोले, मेरा है ॥
सारे, सरयू में, मच गया शोर,
जल बोले, मेरा है, वायु बोले, मेरा है ॥
सारी, धरती में, मच गया शोर,
राधा बोले, मेरा है, मीराँ बोले, मेरा है ॥
सारी सखियों में, मच गया शोर,
मईया बोले, मेरा है, भक्त बोले, मेरा है ॥
सारे, जग का है, तारण हार,
कन्हईया, सब का है ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


