
सारी दुनियां है दीवानी
सारी दुनियां है दीवानी, राधा रानी आप की
कौन है, जिस पर नहीं है, मेहरबानी आप की
सारा जहां है एक चमन और, इस चमन के फूल हम
और इन सभी फूलो में श्यामा, हम निशानी आप की
जैसे गंगा और यमुना की, धारा बहती भूमि पर
वैसे ही बहती है ममता, राधा रानी आप की
तन भी तेरा मन भी तेरा, मेरा क्या है लाड़ली
तेरा तुझको सौंपती हूँ, यह निशानी आप की
उम्र भर गाती रहूँ मैं, महिमा श्यामा आप की
अपने चरणों में ही रखना, मेहरबानी आप की
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

