
सालासर बालाजी खाटू के श्री श्याम
सालासर बालाजी,
खाटू के श्री श्याम,
एक तो संकटहारी,
दूजे हारे के है श्याम।
तर्ज – आदमी मुसाफिर है।
बालाजी जो निशदिन ध्यावे,
जीवन में नहीं संकट आवे,
श्याम धणी को जो शीश नवावे,
भंडारे भर भर के लुटावे,
सच्चे मन से लो इनका नाम,
बालाजी के हाथ में सोटो,
काम करे यो मोटो मोटो,
तीन बाण धारी है खाटू वाला,
बनता है हारे का सहारा,
करते है पूरण भक्तो के काम,
‘संदीप शर्मा’ कोतबा वाला,
हरदम जपता दोनों की माला,
संकट में जो दिल से पुकारे,
खोलते ये किस्मत का ताला,
जपलो दोनों को सुबहो और शाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




