
सावन का महीना, घटाएं घनघोर । झूला झूले राधा, झुलावे नंदकिशोर
हरियाली तीज पर राधा रानी और श्री कृष्ण का झूला झूलते हुए एक नया भजन।।
सावन का महीना , घटाएं घनघोर,
झूला झूले राधा , झुलावे नंदकिशोर ,
गूंज उठी हैं चारों, ओर किलकारी ,
हस रही हैं राधा, हस रहे हैं मुरारी ,
ऐसा अद्भुत नजारा, ना देखा कहीं ओर ,
खिल उठी हैं चारों , ओर फुलवारी ,
नाच रही हैं राधा, नाच रहे हैं बनवारी ,
नाच रहे हैं संग में, पपिहा और मोर,
सोने और चांदी का , झूला हैं बनाया,
हीरे और मोती से , झूले को सजाया,
नाच रही हैं सखियां , झूले के चारों ओर ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

