
सावन जैसे किरपा की, बरसात कर देना,
भक्तो के सर पे बाबा, अपना हाथ धर देना,
सावन जैसे कृपा की, बरसात कर देना……
देवो के देव हो बाबा, महादेव कहाते हो,
भक्तो को देने में, तुम ना सकुचाते हो.....-2
सेवा भक्ति का भोले, मुझको भी वर देना,
खुद वन वन भटके भक्तो को, महलो में रखता है,
गुणगान करे जो तेरा उन्हें, नजरों में रखता है....-2
भोले दानी हम दीनो की, झोली भर देना,
होने को तो संसार में, दरबार हजारों है,
देने वाले कई जग में, दातार हजारों है.....-2
पर हर जनम में ‘उर्मिल’ को, तू अपना दर देना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




