
विघ्नहर्ता सुखकर्ता,
मनोकामना पूरी कर्ता,
यश कर्ता मंगलकर्ता,
जीवन के है कर्ता धर्ता,
सर्व कार्य में रहे सहायक,
सिद्धि विनायक अति मनभावक,
गणेश जी भक्ति में,
कृपा करते हैं शिव सागर,
गौरी पुत्र की पूजा,
है हर देवी के बराबर,
दर्शन मात्र सर्व सुख देते,
मुम्बई के सिद्धि विनायक,
पूना के दगड़ू गणेश,
उच्ची पिल्लयार कोइल मंदिर,
चित्तूर के कनिपकम,
रणथम्बौर के गणेश सुंदर,
एक बार दर्शन कर लो,
सब दुख दूर करेगे विनायक,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


