
सुनले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहारा,
तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा।।
तर्ज – सारी दुनिया प्यारी पर तू है।
दूर दूर तक ओ सांवरिये,
सूझे नहीं किनारा,
एक बार आ जाओ मन मोहन,
मैंने तुम्हे पुकारा,
तुझ बिन कौन हमारा,
बाबा तुझ बिन कौन हमारा,
नैया हमारी ओ सांवरिया,
अब है तेरे भरोसे,
खेते खेते हार गया हूँ,
डरता हूँ लहरों से,
घिर गए काले बादल,
और छाया है अँधियारा,
अंधियारी रातों में कान्हा,
बिजली कढ़ कढ़ कढ़के,
डूब न जाए नैया मेरी,
दिल मेरा ये धडके,
‘श्याम’ को भी तारो,
लाखों को तुमने तारा,
स्वर – संजू शर्मा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

