
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ मेरी माँ,
सुनले फरियाद शेरावाली,
माँ, सुनले फरियाद शेरावाली,
तेरे दर का मै हूँ सवाली,
मैया भर दे मेरी झौली खाली॥
महादेवी हे जगमाता,
जो भी पास तेरे आता,
उसके कष्ट निवारे तू,
बिगड़े भाग सँवारे तू,
नाँव तुफ़ा में तूने सम्भाली,
आबरू निर्धनों की बचा ली,
नीलमणि सा तेरा अंग,
सब से अलग है तेरा रंग,
जिसके सिर तू हाथ धरे,
उसका ही उद्धार करे,
तू ही दुर्गा तू ही महाकाली,
शिवदुती पहाड़ वाली,
तेरे प्रेम का गंगाजल,
पीकर हो जाए निर्मल,
कोई विधान नही आता,
चरणों में रख दूँ माथा,
तेरे दर पर ही कुटिया बनाली,
तेरे नाम की धूनी रमा ली,
तीन नेत्र दस भुजा तेरी,
सबसे ऊची ध्वजा तेरी,
तू माता है जगजननी,
पार कराती वैतरणी,
ज्योत मैंने जो मन में जगाली,
आई जीवन में जैसे दीवाली,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


