
सुनो रे सांवरिया मेरी रोको ना डगरिया
सुनो रे सांवरिया,
मेरी रोको ना डगरिया,
मटकी व माखन गिर जाएगा,
तर्ज – गोरी है कलाईया।
मथुरा को जाऊं मोहन,
देर होय भारी,
जाने दे ओ श्याम बाते,
मानो हमारी,
दूर नगरिया,
सच मानो रे सांवरिया,
शाम को अँधेरा हो जाएगा,
दान दही का हमको,
दे जाओ प्यारी,
जाने ना दुंगो मटकी,
फोडूंगा सारी,
सुनो रे गुजरिया,
करी क्यों नीची नजरिया,
ऐसा समय ना फिर आएगा,
दान कबहू ना हमने,
दीनो रे मुरारी,
नई बात मोहन तुमने,
कहाँ से निकारी,
रिस भरके सांवरिया,
खेंच लई तुरत चुनरिया,
क्रोध भई है कहाँ जाएगा,
टेड़ी भयी है मटकी,
भीग गई साड़ी,
भिगी है चुनरी भिगी,
आँख कजरारी,
भिगी है नकुलिया,
भीग गई सारी कमलिया,
गायक – मुकेश कुमार जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
