
सुमर ले राम को तजके तू मान
सदा ना रहेगा तेरा तन ऽऽऽ ॥
सुमर ले …
(तर्ज :- नजर के सामने जिगर के )
साथ मेँ क्या लाया तू जब था आया जग मेँ।
जोड़ जोड़ के रख दिया पागल हुआ धन मेँ।
मोह माया मेँ डूबके ऽऽऽ –2
नाम प्रभु का जपा नहीं ॥१॥
सुमर ले रामको …
जिस दिन काठ की घोड़ी पे चढ़के तू जायेगा।
सब भाई बन्धु तेरे कोई काम न आयेगा।
सोने जैसी काया तेरी ऽऽऽ –2
देँगे पल मेँ खाक बना ॥२॥
सुमर ले राम को …
तिजोरी भर ले राम नाम की काम तेरे जो आये।
प्रभु की कृपा से तो पापी नर भी तर जाये।
गफलत की नीँद मेँ ऽऽऽ –2
‘खेदड़’ तुम सोना नहीँ ॥३॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




