
सुलझाओ मेरी उलझन मैं भटका भटका फिरता हूं
Sulajhaao Meri Ulajhan Main Bhataka Bhataka Phirata Huun lyrics
सुलझाओ मेरी उलझन मैं भटका भटका फिरता हूं
संभालो ना मुझे आकर संभलकर क्यों मैं गिरता हूं
मिला है दर तेरा जब से तुझे बस याद करता हूं
सुलझाओ मेरी......
संभालो ना मुझे आकर तेरी ही आस बच्ची मोहन
मेरे मन में छवि तेरी तेरी ही धुन बसी मोहन
हर लो ना मेरे आंसू तुझे फरियाद करता हूं
मैं पापी हूं मेरे कान्हा मेरे तू पाप हर लेना
करु सेवा सदा तेरी यही वरदान मुझे देना
मुझे चरणों में रख लेना अकेले में मैं डरता हूं
तू ही जाने हाल मेरा छुपा क्या तुझसे बनवारी
थामा तुमने हाथ मेरा शिवो गई तुमसे ही हारि
बुला लो ना वृंदावन में यहां पल-पल में मरता हूं
इंद्र कंबोज करनाल
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



